Live

बिहार में बेखौफ लुटेरों का तांडव

हथियार के बल पर 51 लाख रुपये के आभूषण की लूट, सर्राफा व्यवसायियों में खौफ

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है और सर्राफा दुकान में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े 51 लाख के आभूषण हथियार के बल लूट लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

वहीं, इस घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में खौफ का माहौल है। ये घटना सदर थाना क्षेत्र के RDS कॉलेज के पास की है। लूट की वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित और ASP टाउन भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गये।

फिलहाल विभिन्न जगहों पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरडीएस कॉलेज के चौक के पास कोलकाता ज्वेलर्स में बाइक सवार तीन अपराधी दुकान के अंदर ग्राहक बनकर खरीदारी करने पहुंचे। सोने की चेन लेने की डिमांड कर हथियार तान दिया, जिसके बाद दुकान के अंदर रखे सारे आभूषण बैग में भरकर हथियार लहराते भाग निकले।

वहीं, इस मामले पर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीन अपराधियों द्वारा एक दुकान में 51 लाख रुपए के आभूषण की लूट की गयी है। CCTV फुटेज के जरिए लुटेरों के जरिए शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें