Live

Bihar Politics

फिर विवादों में JDU विधायक गोपाल मंडल, जेडीयू कार्यकर्ता ने अपने ही MLA पर लगाया गंभीर आरोप, कहा कुछ ऐसा कि मचा बवाल

P
Prasoon Pandeyलेखक

BHAGALPUR :भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल फिर एकबार सुर्खियों में हैं. इसबार जदयू के ही एक कार्यकर्ता उनके खिलाफ शिकायत लेकर थाना पहुंचे हैं. जदयू विधायक पर फोन कॉल करके धमकाने का आरोप लगा है. रात में कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा आकर हत्या करने की चेतावनी देने की भी शिकायत एक होटल संचालक ने की है. परबत्ता थाना में जाकर उन्होंने अपना आवेदन सौंपा है.

जदयू की बैठक से विधायक की नाराजगी - शिकायतकर्ता का दावा

गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी जदयू नेता नरेश मंडल (उम्र 65 वर्ष) ने गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परबत्ता थाना को दिए आवेदन में शिकायतकर्ता ने बताया है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है. शुक्रवार को जदयू के प्रदेश महासचिव वींरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उक्त होटल में एक बैठक हुई थी. इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया लेकिन वो रिसिव नहीं कर सके.

मेरे दुश्मनों को बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे - विधायक पर आरोप

आवेदन में बताया गया है कि रात में जब उन्होंने गोपाल मंडल को कॉल किया तो विधायक भड़क उठे. फोन पर विधायक ने धमकी दी. जाति सूचक गाली देते हुए शिकायतकर्ता के होटल को उजाड़ने की धमकी दी. विधायक ने कहा कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो...आते हैं वहीं मार देंगे. शिकायतकर्ता ने कहा है कि मैंने उनके चैलेंज को स्वीकार किया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें