Live

JDU विधायक गोपाल मंडल का करारा हमला

बोले- जल बिन मछली की तरह छटपटा रही बीजेपी, नीतीश हैं पाक साफ़

A
ASHISH KUMARलेखक

भागलपुर : अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले JDU के बड़ बोले विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने बयां को लेकर चर्चा में बने हैं। दरअसल उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी इन दिनों बिन जल बिन मछली की तरह छटपटा रही है। साथ ही कहा कि जल्दी ही इसका बिहार से सफाया हो जाएगा।

गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने भारतीय जनता पार्टी को कोसते हुए कुछ अलग अंदाज में नया बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी का अब कुछ रहा ही नहीं यह पार्टी बिना पानी की मछली की तरह छटपटा रही है। जल्दी ही इसका बिहार से सफाया हो जाएगा। अब ना तो बिहार में उनके समर्थक हैं ना ही वोटर और ना ही कोई अच्छे साफ छवि वाले नेता।

वहीँ आगे उन्होंने कहा कि बिहार में अगर कोई साफ छवि वाले नेता है तो वह है अपने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वह पाक साफ नेता है किसी और में यह बात कहां। साथ ही जेडीयू की मजबूती को लेकर कहा की हमारी पार्टी एकछत्र राज करेगी और भारतीय जनता पार्टी को जल्द से जल्द जड़ से उखाड़ फेकेगी। नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सबों को पालन करना चाहिए परंतु काफी लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। जल्द से जल्द निर्णय लेकर चुनाव कराना चाहिए। नीतीश अति पिछड़ा को लेकर सब दिन चलते हैं और आज भी चलेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें