Live

JDU सांसद का तुगलकी फरमान

उपद्रवियों को खुलेआम गोली मारे पुलिस, BJP पर बोला तीखा हमला

A
ASHISH KUMARलेखक

भागलपुर : इन दिनों बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल मचा है। इसी बीच जेडीयू के नेता एक से बढ़कर एक फरमान जारी कर रहे सुर्खियां बटोर रहे हैं। जेडीयू के बड़बोले नेता गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले के खिलाफ गर्दन काट देने की बात कही थी तो वहीँ अब भागलपुर सांसद अजय मंडल ने तालिवानी फरमान जारी करते हुए बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध करने वाले अपराधी को गोली मार दिया जाए।

भागलपुर सांसद अजय मंडल ने तालिवानी फरमान जारी करते हुए कहा कि बिहार के कई जिलों में रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा में हिंसक झड़प सामने आई है जो यह दंगा फैला रहे हैं वैसे उपद्रवियों व अपराधियों को गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा हमलोगों के समाज से ही ऐसे लोग निकलकर अपराधी बनते हैं और उपद्रव फैलाते हैं उसको पुलिस खुलेआम गोली मार दे।

वहीं उन्होंने बीजेपी पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा भाजपा राम राम का रट लगा रही है। उसका भी जल्द ही राम नाम सत्य होने वाला है अर्थात उसका नामोनिशान मिटने वाला है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें