Live

जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी पहुंचे रांची

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए रामगढ़ हुए रवाना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से जहांबिहार सरकार के मंत्री व झारखंड के जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी का स्वागत किया. अशोक चौधरी रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रामगढ़ के लिए रवाना हुए.

बिहार के भवन निर्माण मंत्री व जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. अशोक चौधरी 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची एयरपोर्ट पहुंचे. रांची से वे रामगढ़ के कुजू और नया मोड़ में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए गये. अशोक चौधरी कल रजरप्पा के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.

झारखंड में जदयू के जनाधार और संगठन मजबूती को लेकर हजारीबाग, चतरा और रांची में जदयू के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए जदयू प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तत्पर है. संगठन मजबूती पर विशेष रूप से ध्यान देने का काम पार्टी के द्वारा किया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें