Live

JDU नेता का दिन दहाड़े मर्डर

मधेपुरा में JDU नेता प्रमोद साह की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhepura:-बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां बेखौफ अपराधियों ने सत्ताधारी जेडीयू नेता की सरेआम गोली मार हत्या कर दी है.इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.मौके पर पहुंचे लोग आक्रोशित नजर आ रहें हैं.मृतक साह प्रदीप सह पूर्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व युवा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव थे।

मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू नेता प्रदीप साह प्रदीप साह बिहारीगंज के भातू साह उच्च विद्यालय हथिऔंधा के समीप नवनिर्मित घर के समीप खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके कनपट्टी में गोली मार दी।गोली चलने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई..और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया,पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

मौत की सूचना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.मौके पर पहुंची पुलिस ने आपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को समझाने में लगी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें