CM नीतीश को छोटू सिंह ने दी बधाई
विश्वात मत में NDA सरकार पास, ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मनाया जश्न
पटना : जदयू प्रदेश महासचिव और बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व सचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामना दी है। बता दें कि सोमवार को नीतीश सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
छोटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक़रीबन 19 सालों से बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। अब एनडीए का हिस्सा बनने के बाद भी लगातार बिहार के जनता की सेवा करते रहेंगे। छोटू सिंह ने कहा पिछले 18 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जो काम किया है। उसे मिसाल के तौर पर देखा जाता है। केंद्र की सरकार के साथ दुसरे राज्यों की सरकारें भी उनका अनुसरण करती है। छोटू सिंह ने कहा की पिछले 8 सालों से बिहार में शराबबंदी लागू है। जिसकी वजह से खास कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में भी सुधार आया है।
इस दौरान मौके पर रंजित झा,शिवशंकर निषाद,राजीव रंजन पटेल,संतोष कुशवाहा,पंकज पटेल, अमर सिंह जय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।