Live

JDU विधायक ने खगड़िया सीट पर ठोका दावा

सांसद महबूब अली कैसर पर दिया विवादित बयान, कहा : जनता चाहती है बदलाव

P
Prasoon Pandeyलेखक

KHAGARIA :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी दलों के साथ-साथ नेता भी अपनी गोटी सेट करने में जुट गये हैं। खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना दावा ठोक दिया है।

JDU विधायक ने खगड़िया सीट पर ठोका दावा

खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने खगड़िया लोकसभा सीट पर दावा ठोकते हुए कहा है कि जनता बदलाव चाहती है लिहाजा मैं इस बार लोकसभा का चुनाव लडूंगा लेकिन RJD या NDA की तरफ से मैदान में उतरूंगा, ये अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे मेरी कोशिश है कि मैं एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडूं।

कैसर पर बोला जुबानी हमला

जेडीयू विधायक संजीव ने अपने NDA के घटक दल RLJP के खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर पर भी जुबानी हमला बोला और आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चौधरी महबूब अली कैसर चंगेज खान की तरह पिछले 10 सालों से खगड़िया को सिर्फ लूटने का काम किए है लिहाजा इसबार बदलाव जरूरी है।

इसके साथ ही जेडीयू विधायक ने कहा कि चौधरी महबूब अली कैसर से जनता तबाह है कि इन्होंने 10 सालों में विकास का कौन-सा काम किए हैं। अगर वे इस बार लड़ेंगे तो फिर बुरी तरह हारेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें