Live

2024 में जनता BJP से लेगी हिसाब...

JDU खुला अधिवेशन में खुलकर बोले CM नीतीश..विरोधियों के साथ सहयोगियों पर भी तंज..

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-बीजेपी अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती है..इसलिए हमलोगों ने बीजेपी का साथ छोड़कर 7 दलों के महागठबंधन से नाता जोड़ा है,बिहार के बाद अब राष्ट्रीय स्तर गैर बीजेपी पार्टियों को एकजुट कर केन्द्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल किया जाएगा... ये बातें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अधिवेशन के खुला अधिवेशन में कहा है.उन्हौने पार्टी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष ललन सिंह को अपनी टीम में केसी त्यागी को विशेष जिम्मेदारी देने की अपील की है.

पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बधाई देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है...इसके साथ ही उन्हौने 2005 से पहले के बिहार की चर्चा करते हुए उसे बदलने का दावा किया.उन्हौने कहा कि 15 साल के बाद बिहार आनेवाला आदमी यहां के काम से काफी खुशी महसूस करता है. नीतीश के इस बयान से सहयोगी आरजेडी के नेता जरूर असहज महसूस करेंगे.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में हम उनको सपोर्ट कर रहे थे और वोलोग साजिश करके हमारे प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे थे.इसलिए हमारी संख्या कम हो गई..जबकि 2005 से लगातार उनकी संख्या बीजेपी के विधायकों से ज्यादा रहती थी. प्रत्याशियों ने खुले आम बीजेपी पर हरवाने की शिकायत की थी.कुढ़नी में जीत से बीजेपी वाले खुश हो रहें हैं..पर हिमाचल और अन्य जगह पर मिली हार की चर्चा नहीं कर रहें हैं.

अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके इलाके में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उससे जरूर अवगत करा दें ताकि उसकी भी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा सकें.उन्हौने अपील की कि सबलोग एकजुट हो जाइये..अगर एकजुट होगें तो 2024 में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेंगे.इस बार थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट पर काम कर रहैं हैं.अगर उनकी सलाह दूसरे राजनीतिक दल मानेंगे तो बीजेपी को निश्चित रूप से हराएंगे..और अगर नहीं नहीं मनेगें तो वे क्या करेंगे..वे तो अपने स्तर से प्रयास कर रहें हैं.

सुशील मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी में कुछ पद पाने के लिए मेरे खिलाफ उलटा-पुलटा बोलतें रहते हैं.ये लोग झंझट करवाकर विभेद पैदा करवाना चाहतें हैं..पर आप सभी से अपील है कि आपलोग मिलकर रहें.शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि जो आदमी राष्ट्रपिता बापू की बात नहीं मानेगे तो वे देश को बर्बाद ही कर देंगे.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप 70 साल का जवाब मांगते हो तो अपना भी तो बताओं ..आजादी में लड़ने वालों पर सवाल उठाते रहतें हैं,और जिन्हौने आजादी के आन्दोलन में कुछ नहीं किया..वह आज खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बता रहें हैं.

अपने पार्टी जेडीयू की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में हर जाति और धर्म के मानने वाले लोग हैं और वे काम कर रहें हैं..इसलिए पार्टी के बारे में कोई विभेद पैदा करने की कोशिश नहीं करे.वहीं संबोधन के बीच में ही एक नेता ने समता पार्टी के नेताओं को जेडीयू में सही जगह देने की मांग कर दी..जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि किन्ही के मन में किसी तरह की बात हो तो वो जरूर बताइये..उनकी बात पर ध्यान दिया जाएगा.फिर नीतीश ने उस नेता को मंच पर बुलाकर ललन सिंह से मिलवाया.

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उसने सहयोगी रहते हुए भी उनकी पार्टी को तोड़ दिया..और इस बार मणिपुर से एक विधायक आ रहे थे तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया..इससे ज्यादा गंदा काम तो हो ही नहीं सकता है,पर इसको लेकर बीजेपी को अगला चुनाव में हकीकत पता चल जाएगा.

विजेन्द्र यादव और वशिष्ट नारायण सिंह की तारीफ करते हुए कहा.वशिष्ट नारायण सिंह ने आज बढिया बोला है और उनके भाषण से ऐसा नहीं लगता है कि वे बीमार हैं.वहीं विजेन्द्र यादव की तारीफ करते हुए कहा कि ललन सिंह और विजेन्द्र यादव की मुख्य भूमिका बीजेपी छोड़कर महागठबंधन के साथ लाने में हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें