Live

BIG BREAKING

जेडीयू की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, वशिष्ठ प्रसाद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो आफाक अहमद खान को महासचिव की जिम्मेदारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नई दिल्ली : जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है.

जारी सूची के अनुसार, पूर्व सांसद वशिष्ठ प्रसाद वंद्योपाध्याय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आफाक अहमद खान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. आफाक अहमद खान को मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है.

राष्ट्रीय महासचिव के रूप में श्याम रजक को महाराष्ट्र, रामसेवक सिंह को झारखंड, रोपा सिंह कुशवाहा को सह-प्रभारी उत्तर प्रदेश, कर्तिकेशन परवीन को महिला विंग, सुनील कुमार (इंजीनियर) को दिल्ली, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राज सिंह मान को हरियाणा, मनीष कुमार वर्मा को ओडिशा, हरविंदर सिंह को गोवा तथा राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

राष्ट्रीय सचिवों में रवीन्द्र प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़, विद्या सागर निषाद को मध्य प्रदेश, दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, संजय कुमार को कर्नाटक, मोहम्मद हिशाम को मुख्यालय एवं तमिलनाडु, शैलेन्द्र कुमार को पंजाब, रेहती तागुन को असम, धर्मेंद्र तिवारी को पश्चिम बंगाल और निवेदिता कुमारी को सह-प्रभारी महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिली है.

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अतिरिक्त बिहार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को सह-प्रभारी उत्तर-पूर्व बनाया गया है. पूर्व विधायक अशोक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा शैलेन्द्र कुमार को पंजाब का प्रभारी बनाते हुए दिल्ली इकाई की अध्यक्षता से मुक्त किया गया है. कमलेश राय को दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी तीन नामों की घोषणा की है.

इस संगठनात्मक फेरबदल को जेडीयू के राष्ट्रीय विस्तार और विभिन्न राज्यों में संगठन को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें