Live

जयंती पर याद किये गये धरती आबा

मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुरुआत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव आज लोहरदगा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस मौके पर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि वर्तमान सरकार में विकास काफी तेजी के साथ हो रहा है. उन्होंने कहा कि जो कमी है उसके लिए हम जल्द उसे दूर कर लेंगे.

झारखंड राज्य के विकास के अब तक के तय किए गए सफर के बारे में मंत्री ने कहा कि झारखंड में अब विकास में कदम नहीं बढ़ा रहा, बल्कि विकास के पथ पर झारखंड अब दौड़ने लगा है. इसमें सभी का योगदान है. वर्तमान झारखंड सरकार राज्य के विकास को लेकर महत्वपूर्ण रूप से काम करते हुए राज्य को आगे ले जाने का काम कर रही है. हालांकि मंत्री ने कई विषयों पर गोलमोल जवाब दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें