Live

जवान की मौत से सनसनी

लोहरदगा में सिविल कोर्ट के पीपी के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा: बड़ी खबर लोहरदगा से जहां जिला पुलिस बल के जवान तथा लोहरदगा व्यवहार न्यायालय के पीपी के बाडीगार्ड आशुतोष कुमार शर्मा की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है. वे शहरी क्षेत्र के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहे थे. शव किराया के मकान से ही बरामद किया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. फॉरेंसिक टीम के माध्यम से भी जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस जवान आशुतोष कुमार शर्मा विवाहित थे. यहां किराये के मकान में अकेले रहते थे. वे मूल रूप से बिहार के आरा जिला के निवासी थे. उन्होंने जमशेदपुर में अपना मकान बना रखा था. पड़ोसियों के अनुसार आशुतोष कुमार शर्मा शुक्रवार की शाम तक बिल्कुल सामान्य थे. वे आसपास के लोगों से वन विभाग के पदाधिकारी का नंबर ढूंढ रहे थे. इस बीच देर शाम अचानक उनके मकान में गोली चलने की आवाज़ आसपास के लोगों ने सुनी. लोग उनके घर के पास पहुंचे और मामले की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. सिर में गोली लगने से आशुतोष कुमार शर्मा की मौत हुई है. शव के पास ही उनका सर्विस रिवाल्वर पड़ा मिला है. पुलिस के मुताबिक हत्या का है या आत्महत्या का जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें