Live

'संविधान में एक भी लाइन अंबेडकर ने नहीं लिखी'

नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

MADHYA PRADESH : संविधान में एक भी लाइन अंबेडकर ने नहीं लिखी यह कहना है MP के एक जवाहर नवोदय स्कूल में कार्यरत प्रिंसिपल जितेंद्र मिश्रा का। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जितेंद्र मिश्रा प्रेयर करने के दौरान बच्चों को संबोधित कर रहे है। इसी बीच उन्होंने भारतीय संविधान और भीमराव अंबेदकर को लेकर विवादित बयान दिया है। जितेंद्र मिश्रा का कहना है कि लोग कहते हैं कि बाबा साहेब भीमराव ने संविधान लिखा है। जबकि इसमें उन्होंने एक लाइन भी नहीं लिखा है। उनके अनुसार संविधान को लिखा है प्रेम बिहारी राय जादा ने। वे बिहार के रहने वाले इटालियन राइटिंग के महारत हासिल करने वाले महारथी थे।

हालांकि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने बाद उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। बाबा भीमराव अंबेदकर ही संविधान के सच्चे निर्माता थ। उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता। अगर किसी की भावना को ठेस पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं।

बताते चले कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद इस संविधान सभा के अध्यक्ष थे। भीमराव अंबेदकर को ड्राफ्टिंग समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को पारित किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

इस वीडियो पर कई लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

फिल्म निर्माता अविनश दास लिखते हैं कि और इस तरह इतिहास के पन्ने बदले जा रहे हैं! । आशिष झा कहते हैं कि बात तो सही है, बाबा साहेब ने संविधान नहीं बनाया, वो केवल प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। संविधान किसी एक व्यक्ति के हाथों तय हुआ दस्तावेज नहीं है। संविधान बनाने की जिम्मेदारी जिस संविधानसभा को दी गयी थी उसके अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद थे।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें