जातीय जनगणना के आंकड़े पर RCP की चुटकी
बोले-ऐसी गणना से कुछ होने वाला नहीं, बिहार को है रोजगार की जरुरत
नालंदा : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना का डेटा जारी करने पर चुटकी लेते हुए कहा की आज पूज्य महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जयंती है ऐसे में नीतीश कुमार जातीय जनगणना का आंकड़ा पेश किया है इससे क्या होगा सभी लोग जानते है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अतिपिछड़ा का सबसे ज्यादा आबादी है जो सामने भी आया है इस लिए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाहिये की वो अपना प्रदेश अध्यक्ष को बदल दे । उन्होंने आगे बताया कि नीतीश कुमार को लगता था की जातीय जनगणना से जितनी भी बुराई है सब दूर हो जाएगा इस जातीय जनगणना से कुछ नही होने बाला है बिहार में रोजगार की जरूरत हैं जबतक युवक और युवती को रोजगार नही मिलेगा तब तक कोई भी गणना से कोई फायदा नही मिलेगा ।
वहीं नालंदा में बीजेपी के कार्यकर्ता को गोली मारकर जख्मी किए जाने के सवाल पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में अब कोई कानून का राज नही है जबसे आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ है तब से अपराधी खुलेआम सड़क पर पिस्तौल लेकर घूमने लगे हैं। अपराधी का मनोबल इस गठबंधन के बाद काफी बढ़ा है ।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।