Live

जंगली हाथियों का आतंक

गढ़वा में हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर ले ली जान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से जहां जिले के चिनियां वन क्षेत्र के चिरका टोला में हाथियों ने एक शख्स को कुचल कर मार डाला. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं वन विभाग की टीम ने परिजनों को तत्काल 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की.

बताया जा रहा है कि चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका टोला में एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुण्ड अचानक आ पहुंचा. इसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोग जान बचा कर भगने लगे. इसी दौरान हाथी ने अपने पैरों से महुआ चुन रहे दशरथ सिंह नामक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग और पुलिस को लगी तत्काल दोनों टीम घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मौके पर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला.

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चार माह से हाथी इस इलाके में तबाही मचाये हुए है. लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं है. कभी आदमी को मार रहा है, तो कभी घर गिरा रहा है, तो कभी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. ग्रामीणों ने कहा हमलोग बेबस हो गए हैं. कोई सुनने वाला नहीं है. वहीं वन विभाग ने परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में दस हजार रूपए की आर्थिक मदद की जबकि मुआवजा के लिए आश्वासन दिया लेकिन हाथी भगाने पर चुप्पी साध गए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें