Live

जंगली हाथियों का आतंक

हाथी ने एक महिला की ले ली जान, बाल बाल बचे मासूम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: खबर है रांची की जहांबुंडू अनुमंडल के सोनाहातु थाना क्षेत्र के कल्याण टांड़ में गुरुवार की देर रात लगभग बारह बजे जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने घर को तोड़ कर सो रही महिला को पटक कर मार डाला. घटना में महिला के एक बच्चे को हल्की चोट लगी.

बताया जाता है कि सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा पंचायत के कल्याण टांड़ में बीती देर रात जंगली हाथियों ने बुद्धेश्वर महतो के घर को तोड़ दिया. घर में सो रही उसकी पत्नी वैशाखी देवी और मासूम बेटा अंकित महतो को घर से बाहर निकाला और पत्नी को पटक कर मार डाला. घटना के बाद मौके पर ही बुद्धेश्वर महतो की पत्नी की मौत हो गई. घटना में 13 महीना का बेटा अंकित महतो को हल्की चोट लगी है. क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन हाथी फसल और घर को बर्बाद कर रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें