Live

जंगली हाथियों का आतंक

एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला, 2 लोग घायल, घटना से इलाके में दहशत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से जहां राजनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है. टिंटीडीह पंचायत के बोड़ामतलिया गांव स्थित नाले के पास शौच करने गए एक किसान को झुंड से बिछड़े हाथी ने कुचल कर जान ले ली है. वहीं हाथी ने 2 और व्यक्तियों को पटकर कर घायल कर दिया है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजनगर पुलिस एवं वन विभाग को दे दी है.


बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र के बोड़ामतलिया गांव में जंगली हाथी ने युधिष्ठिर महतो उर्फ गुड्डू महतो नामक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला . इससे पहले अहले सुबह करीब5:30बजे हाथी ने टांगरानी गांव में खेत से लौट रहे55वर्षीय किसान जयपाल सोय को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. हाथी उसे छोड़ टिंटीडीह की ओर बढ़ गया था. वहीं तीसरी घटना खीरी-भालूबासा के समीप की है जहां हाथी ने18वर्षीय सुमित पांडा नामक युवक को पटक कर घायल कर दिया है. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए आदित्यपुर शिवा नर्सिंगहोम ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गया है.


लोगों का कहना है कि हाथी अभी भी बोड़ाम तलिया पहाड़ी के आसपास ही जमा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजनगर थाना की पुलिस एवं वन विभाग को दे दी है. वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें