जंगली हाथियों का तांडव
70 हाथियों का झुंड अचानक पश्चिम बंगाल से चाकुलिया वन क्षेत्र आने के बाद 2 घरों को किया क्षतिग्रस्त
जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां 70 हाथियों का झुंड अचानक पश्चिम बंगाल से चाकुलिया वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया. उधर हाथियों ने 2 घरों को तहस-नहस कर दी है. वैसे हाथियों के चाकुलिया में पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत है.
बताया जा रहा है कि हाथी दो झुंड में चल रहा है. उधर बड़ामारा पंचायत के मकड़ी गांव में हाथियों के पहुंचते ही लोग अपने गांव छोड़कर दूसरे गांव में शरण लिए हुए हैं.
हालांकि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है. वहीं वन विभाग कि कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचे हैं. फिलहाल क्यूआरपी की टीम हाथियों को भगाने में जुटी हुई है. फिलहाल हाथियों का झुंड देख लोग काफी दहशत में हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।