जंगली हाथियों का आतंक
हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर जान ले ली, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना
जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां चाकुलिया बाजार में जिस हाथी को कल देखने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी. आज वही हाथी अहले सुबह श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के संखाभागा गांव के रहने वाले एक शख्स को कुचल कर मार डाला. घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है.
बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह शौच के लिए निकला था तभी हाथी ने उस पर हमला कर मार दिया. वैसे जिस हाथी को लोग भगवान गणेश का रूप समझ कर कल दिन भर और देर रात तक सेल्फी लेते रहे और पूजा करते रहे. वही हाथी आज सुबह होते ही आदमखोर हो गया. हालांकि ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है. वैसे कल भी वन विभाग की सूचना दी गई थी. अगर एक रोज पहले वन विभाग सतर्क हो जाता तो यह घटना नहीं घटती.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।