Live

सनसनी

जमुई में एक कुएं से मिला महिला एवं उनके तीन बच्चों का शव..

A
Arun Chourasiaलेखक

Jamui:-बड़ी खबर बिहार के जमुई से है..यहां एक कुआं से एक महिला एवं उनके तीन बच्चों का शव मिला है.शव मिलने की सूचना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

एक साथ चार शव मिलने की घटना जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गादी धनवे गांव की है.स्थानीय लोगों की मानें तो घुटवे गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी बबिता देवी ने तीन बच्चों के साथ कुएं में खुदकुशी कर ली।वहीं कुछ लोग हत्या की भी आशंका जता रहें हैं. सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी के शव को कुएं से बाहर निकाला है,और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस ने सभी एंगल से जांच की बात कही है.वहीं इस मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाये हो रही है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें