JHARKHAND NEWS
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से छेड़खानी की घटना पर रांची में AISA ने बिहार सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रांची:बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई बर्बर छेड़खानी और मारपीट की घटनाको लेकर मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक परAISAने प्रदर्शन किया.AISAसमर्थित छात्र-छात्राओं ने बिहार सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया.
बता दें कि जमुई में छात्रा और उसके दोस्त के साथ छेड़खानी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मनचलों की घिनौनी हरकत से जमुई शहर से सटा मडवा पहाड़ आज राष्ट्रीय सुखिर्यों में आ गया है. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर शहरी क्षेत्र खत्म होते ही मड़वा पहाड़ का इलाका शुरू होता है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भी AISA की ओर से बिहार सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी कहते थे कि बिहार में अब बेटियां 12 बजे रात में भी घूम सकती हैं, लेकिन यह घटना शाम सात बजे की है. इससे पता चलता है कि बिहार में किस तरह से महिलाएं सुरक्षित हैं.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।