Live

दबोचा गया सीरियल किसर

स्वास्थ्यकर्मी से अश्लील हरकत के बाद था फरार, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

जमुई : खबर है जमुई से जहां सदर अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्यकर्मी को जबरन किस कर भागने के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लग गई है। बिना सोचे समझे महिलाओं और लड़कियों को चूमकर फरार वाले सनकी शख्स को पुलिस ने धार दबोचा है। वहीँ प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस इस आरोपी को तलाश रही थी।

पुलिस ने सीरियल किसर को टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आखिरकार आरोपी कर धर दबोचा। दरअसल एक महिला सदर अस्पताल परिसर के अंदर सेल फोन पर बात कर रही थी और कथित सीरियल किसर पीछे से आया, उसे जबरन चूमा और फरार हो गया. घटना से जिले में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई थी।

वहीँ सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कैसे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के लोकेशन के जरिए सिरफिरे युवक तक पहुंचा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम फिलहाल गुप्त रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें