जामताड़ा में गोलीकांड का खुलासा : पुलिस ने युवक की हत्या मामले में 5 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
jamtara mai golikand ka khulasa

जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां पिछले दिनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पिस्टल,घटना को अंजाम देने के दौरान पहने गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है.

बताया जा रहा है कि22फरवरी को नारायणपुर थाना अन्तर्गत धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात अपराधकर्मियों ने फुरकान अंसारी नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने कांड दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के नेतृत्व मेंSITटीम का गठन किया गया. इसके बाद अपराध में शामिल बदमाशों की तलाश में छापेमारी के क्रम में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 5 बदमाशों को पकड़ा गया. पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गोलीकांड में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की गई तो सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पिस्टल,घटना को अंजाम के दौरान पहने गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री की बरामदगी की गई है. यह बात भी प्रकाश में आया है कि घटना के पूर्व में भी नामित अपराधकर्मियों के द्वारा लूट-पाट,डकैती,अपहरण एवं गोलीकांड की घटना को अंजाम दिये हैं. अपराधकर्मी वर्तमान में कई कांडों में वांछित हैं. इसके अलावा अन्य दो अलग अलग कांड के दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है.

जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट