Live

जामताड़ा में अपराधियों ने SBI का ATM मशीन उखाड़ा

पुलिस ने ATM समेत गैस सिलिंडर और कटर मशीन किया बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से जहां जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र काला झरिया में बीती देर रात अपराधियों ने SBI का ATM मशीन उड़ा लिया. घटना के कुछ घंटों के भीतर ही SP अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ATM मशीन समेत गैस सिलिंडर और कटर मशीन बरामद कर लिया है.



दरअसल बुधवार देर रात काला झरिया एसबीआई शाखा के एटीएम को चोरों ने उखाड़ लिया. और बोलेरो पर लाद कर धनबाद की ओर भागने लगा. इसी दौरान एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर जिले भर में एक साथ एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी गोबिन्दपुर साहेबगंज-हाइवे पर नारायणपुर में चोरों के सामने पुलिस आ गई. जिसे देख अंधेरे का फायदा उठाकर एटीएम सहित गाड़ी छोड़ कर चोर भाग निकला. इसकी सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों का दल काला झरिया पहुंचा. वहां सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अपराधियों की संलिप्तता का खुलासा हुआ है. पुलिस इसके लिए छापेमारी कर रही है.

बता दें कि अपराधियों ने इसी काला झरिया एसबीआई ब्रांच से लाखों रुपये दिनदहाड़े लूट लिया था जिसकी गुत्थी आज भी सुलझ नहीं सका है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें