BREAKING NEWS
जमशेदपुर से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायकों ने दिखाई हरी झंडी
टाटानगर स्टेशन से संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, 1,677किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन;खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
जमशेदपुर:झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से राजस्थान केजयपुर केखातीपुरा तक चलने वाली संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ किया गया। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से सांसद विद्युत वरण महतो,विधायक पूर्णिमा साहू और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस मौके पर रेलवे अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
फूलों से सजाया गया ट्रेन का इंजन और बोगियां
नई ट्रेन के शुभारंभ को लेकर टाटानगर स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के इंजन और बोगियों को फूलों से सजाया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
1,677किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस लगभग1,677किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके मार्ग में झारखंड,उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
टाटानगर के अलावा चांडिल,पुरुलिया,मुरी,रांची,लोहरदगा,टोरी,लातेहार,बरवाडीह,डालटनगंज,गढ़वा रोड,जपला,डेहरी ऑन सोन,सासाराम,भभुआ रोड,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,मिर्जापुर,प्रयागराज,फतेहपुर,कानपुर सेंट्रल,टूंडला,आगरा,बांदीकुई और दौसा जैसे स्टेशनों से होकर ट्रेन के गुजरने की जानकारी दी गई है।
खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा
नई ट्रेन के परिचालन से झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह रेल सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।
खातीपुरा जयपुर का उपनगरीय रेलवे स्टेशन है। यहां से जयपुर शहर की दूरी करीब17किलोमीटर बताई जाती है। ऐसे में टाटानगर से जयपुर क्षेत्र तक सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से यात्रियों को यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकती है।
इसके अलावा प्रयागराज,कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन से लाभ मिलने की संभावना है।
सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन
रेलवे बोर्ड के दस्तावेजों के मुताबिक,इस ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक आधार पर निर्धारित किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार,संतरागाछी से ट्रेन बुधवार को और खातीपुरा से शुक्रवार को चलाने का कार्यक्रम है।
नई रेल सेवा शुरू होने से टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा। अब यात्रियों की नजर ट्रेन के नियमित परिचालन,समय-सारिणी और टिकट उपलब्धता पर रहेगी।
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।