Live

JHARKHAND CRIME

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, दो युवकों को लगी गोली; TMH में भर्ती

D
Deepak Kumarलेखक

आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3स्थित बहरा मैदान के पास हुई गोलीबारी। मारपीट के बाद फायरिंग का आरोप,साकिब नूर और परवेज घायल। पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार।
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास फायरिंग की घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

10से 20युवकों के पहुंचने का आरोप
घटना को लेकर मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर अचानक करीब 10 से 20 युवक पहुंचे और उनके भाई की तलाश करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। सद्दाम के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर वह कपाली से मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर युवक वहां से भागने लगे। इसके बाद जब उनका पीछा किया गया तो आरोप है कि चना वसीम और उसके साथ मौजूद 3 से 4 युवकों ने मस्जिद के पास फायरिंग कर दी।

साकिब नूर और परवेज को लगी गोली
मोहम्मद सद्दाम का आरोप है कि हमलावरों ने उनके भतीजे पर भी पिस्टल तान दी। इसी दौरान साकिब नूर को गोली लग गई। वहीं, बचाव के लिए पहुंचे परवेज भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए TMH पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल इस गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के पीछे की वजह, फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। देर रात हुई इस घटना के बाद आजाद नगर इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई और जांच पर टिकी है।

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें