JHARKHAND NEWS
जमशेदपुर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत मामले में सड़क सुरक्षा पर उठा सवाल
रांची : जमशेदपुर स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार को अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत अन्य तीन युवाओं की मौत के बाद सड़क सुरक्षा (ROAD SAFETY)पर सवाल उठ रहे हैं.
सड़क सुरक्षा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का एक अभिन्न और अनिवार्य हिस्सा है. सड़क सुरक्षा की पहल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)की शुरुआत के साथ शुरू होती है. क्योंकि किसी भी सड़क निर्माण परियोजना के डिजाइन,निर्माण,कार्यान्वयन और रखरखाव पर सड़क सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य है. आंकड़ों के अनुसार,सड़क सुरक्षा पर खर्च की जाने वाली राशि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शामिल संरचनाओं के आधार पर विकास परियोजनाओं की कुल लागत का 2.21 से 15 प्रतिशत तक होती है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India)के रोड एक्सीडेंट डैश बोर्ड (Road Accident Dashboard)के अनुसार,वर्ष 2026 में झारखंड में 13 सितंबर तक कुल 244 सड़क हादसे में 196 लोगों की मौत और 194 लोग घायल हुए. इसी प्रकार,सड़क दुर्घटना में पैदल चलने वाले कुल 59 लोगों की मौत हो गई.
पिछले पांच वर्षों मेंझारखंड में एनएच पर सड़क दुर्घटना और मौत का आंकड़ा
वर्ष - सड़क दुर्घटना की संख्या - मौत - घायल - पैदल चलने वालों की मौत
2026 - 244 - 196 - 194 - 59
2025 - 383 - 326 - 257 - 95
2024 - 427 - 354 - 299 - 99
2023 - 313 - 291 - 217 - 68
2022 - 201 - 159 - 191 - 44
इस वर्ष जनवरी से जून माह तक सड़क हादसे में 2,478 लोगों की गई जान
झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार,राज्य में हर दिन 17 सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो रही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के रिपोर्ट के अनुसार,इस वर्ष जून माह तक 3,078 सड़क हादसे हुए,जिसमें 2,478 लोगों की मौत हो गई
झारखंड में जनवरी से जून 2026 तक सड़क दुर्घटना और मौत
जिला - सड़क दुर्घटना - मौत
रांची - 408 - 286
गुमला - 150 - 136
लोहरदगा - 58 - 51
सिमडेगा - 83 - 82
खूंटी - 100 - 91
जमशेदपुर - 166 - 117
चाईबासा - 117 - 114
सरायकेला - 125 - 107
पलामू - 170 - 135
गढ़वा - 100 - 72
लातेहार - 83 - 65
हजारीबाग - 195 - 163
रामगढ़ - 126 - 107
कोडरमा - 58 - 42
चतरा - 84 - 77
गिरिडीह - 194 - 180
धनबाद - 208 - 118
बोकारो - 169 - 125
दुमका - 134 - 122
देवघर - 121 - 86
जामताड़ा - 45 - 41
गोड्डा - 72 - 64
पाकुड़ - 43 - 42
साहिबगंज - 69 - 55
कुल - 3078 - 2478
झारखंड के इन जिलों में सड़क दुर्घटना में मौत का ग्राफ हुआ कम
जिला - 2024 - 2025
रांची - 294 - 286
धनबाद - 123 - 118
जमशेदपुर - 123 - 117
पाकुड़ - 47 - 42
गढ़वा - 82 - 72
कुल - 2166 – 2478
रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।