Live

जमशेदपुर में फिर जानलेवा हमला

हमलावरों ने स्कूटी पर सवार दो युवकों को लाठी से पीट कर किया घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां मानगो थाना के रोड संख्या 19 के पास स्कूटी पर सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है. 10 हमलावरों ने दो युवकों को डंडे से पीट कर घायल कर दिया. घायल युवकों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि दो गुटों में पहले जमकर हाथापाई हुई उसके बाद दूसरे गुट के 10 हमलावरों ने दोनों युवकों को लाठी से पीट कर घायल कर दिया. घायल युवकों को ग्रामीणों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उन लोगों को इलाज हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में आपसी रंजिश में यह घटना घटी है.

घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि हमला करने वाले युवकों के साथ घायल युवकों ने 1 सप्ताह पहले मारपीट की थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है. पुलिस ने हमला करने वाले युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए छापेमारी कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें