जमशेदपुर में मणिपुर की घटना पर प्रदर्शन
लोगों ने डीसी कार्यालय के समक्ष महामहिम राष्ट्रपति से की न्याय की मांग
जमशेदपुर : मणिपुर की घटना को लेकर यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस के बैनर तले लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और न्याय दो के नारे लगाये.
यूनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस कै बैनर में लिखा था कि महामहिम राष्ट्रपति मणिपुर को न्याय दो. बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होकर मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में लगातार मणिपुर की घटना को लेकर के विरोध प्रदर्शन जारी है.
बता दें कि मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया और इसका वीडियो भी बनाया गया. इस घटना से देश भर में विभिन्न संगठनों के लोग विरोध कर रहे हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।