जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव बोले : बजट में रोजगार को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और दवा के दामों में कमी का है प्रावधान
Edited By:
|
Updated :07 Feb, 2026, 03:12 PM(IST)
जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर देश और झारखंड राज्य को मिली सौगातों की विस्तृत जानकारी दी.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में रोजगार को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और गंभीर बीमारियों की दवाइयों के दामों में कमी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का यह बजट आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ झारखंड के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा.
जमशेदपुर से बिनोद केशरी की रिपोर्ट --