Live

जमशेदपुर में गोकुल नगरवासियों ने किया प्रदर्शन

वन विभाग द्वारा 350 घरों को तोड़ने का नोटिस का किया विरोध

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: वन विभाग के द्वारा जमशेदपुर के मानगो नगर निगम अंतर्गत गोकुल नगर के 350 घरों को तोड़ने का नोटिस जारी करने के खिलाफ लोगों ने जिला मुख्यालय के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया.

गोकुल नगर के निवासियों ने अपने पुनर्वास की मांग को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया है. बता दें कि वन विभाग ने विगत दिनों यहाँ निवास करने वाले 350 परिवारों के घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया है.

बस्तीवासियों के अनुसार करीब40वर्षों से अधिक समय से ये सभी उसी बस्ती में निवास करते हैंऔर यहाँ निवास करने वाले तमाम परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं.ऐसे में इनके घर को उजाड़ना न्यायपूर्ण नहीं है. सभी लोगों ने मांग की है कि पहले पुनर्वास करवाया जाय उसके बाद इन्हें विस्थापित किया जाय.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें