Live

जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटना स्थल पहुंची पुलिस पर भी किया हमला, दोनों TMH में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी. सूचना मिलने पर पहुंची टाइगर मोबाइल की टीम पर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी जिससे टाइगर मोबाइल के जवान को भी गोली लग गई. घटना के बाद घायल युवक और टाइगर मोबाइल जवान को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.


बताया जा रहा है कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में करीब 3 की संख्या में आये अपराधियों ने सज्जाद उर्फ़ टांगा नामक युवक को मारने आया था. सज्जाद उर्फ़ टांगा को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे थे. तब तक टाइगर मोबाइल के जवान ने अपराधियों को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने टाइगर मोबाइल जवान पर ही फायरिंग कर भागने लगे. जवान रामदेव गोली लगने से घायल हो गये हैं. घायल युवक सज्जाद और टाइगर मोबाइल के जवान को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया है. वहीं मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.


विनोद केशरी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें