जमशेदपुर में दिनदहाड़े चली गोली
बाइकसवार अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी की कार पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, इलाके में दहशत
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सोनारी थाना क्षेत्र के रिलैक्स बार के पास मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की है. मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी की कार पर ताबड़तोड़ गोली चलाई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेजी से मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि सोनारी थाना क्षेत्र के रिलैक्स बार के पास बाइकसवार अपराधियों ने स्क्रैप व्यापारी की कार पर अचानक हमला कर दिया. अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई. हालांकि गनीमत रही कि व्यापारी को फायरिंग की घटना में गोली नहीं लगी. घटना स्थल थाना से महज50मीटर की दूरी पर स्थित है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।