जमशेदपुर में केबल गोदाम में लगी आग
बड़ी मात्रा में केबल जल कर नष्ट, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां बर्मामाइंस स्थित एक केबल गोदाम में गुरुवार को अचानक आग लग गई.सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के केबुल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी और देखते देखते आग की लपटें काफ़ी तेजी से बढ़ गई. आग लगने से बड़ी मात्रा में केबल जल कर नष्ट हो गया. इसके बाद लोगों ने आनन फानन में दमकल की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन कर रही है. वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।