Live

जमशेदपुर में अपराधी बेखौफ

दिनदहाड़े ऑटो चालक की गोली मार कर की हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है.

बताया जा रहा है कि मृतक ऑटो चालक सूरज पूर्व में सोनारी में रहता था. फिलहाल परसुडीह में रह रहा था. गुरुवार को कार्मेल स्कूल के बाहर ऑटो में बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक पर सवार2अपराधियों ने अचानक सूरज को गोली मार दी. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सूरज के परिजन पहुंचे. परिजनों ने कल्लू और मनोज जायसवाल नामक युवक पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें