नहीं रहे स्टील मैन जमशेद जे ईरानी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
PATNA- भारत में स्टील मैन से फेमस जमशेद जे ईरानी नहीं रहे। 85 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। ईरानी 1968 में भारत आए थे और टाटा स्टील से जुड़े थे। टाटा समूह की कई कंपनियों में बतौर डायरेक्टर के रूप में भी उन्होंने काम किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि डॉ जमशेद जे० ईरानी ने 1990 के दशक में भारत के आर्थिक उदारीकरण के दौरान टाटा स्टील का नेतृत्व किया और भारत में स्टील इंडस्ट्री के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उनका निधन व्यापार एवं उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।