Live

JHARKHAND CRIME

जमीन विवाद में महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

D
Deepak Kumarलेखक

चतरा के कटैया गांव में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप,महिला को लात-घूंसों से पीटकर किया घायल। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज,सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
चतरा: झारखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। जोरी थाना क्षेत्र के कटैया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद में महिला पर लगाया डायन-बिसाही का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, कटैया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी,दो आरोपी गिरफ्तार
मामले को लेकर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट और डायन-बिसाही जैसे गंभीर आरोपों ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें