Live

जयराम महतो का नामांकन कंफर्म

नामांकन प्रक्रिया में त्रुटि को लेकर आज उन्हें बुलाया गया था दोबारा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : जयराम महतो के चुनावी मैदान में रहने के सारी अटकलों पर अब विराम लग गया है. बोकारो जिला प्रशासन ने जयराम के चौथे सेट का नामांकन स्वीकार कर लिया है.

जयराम महतो के वकील सोमनाथ शेखर ने बताया कि01मई को जयराम महतो ने तीन सेट में नामांकन किया था.उन्हें सात मई (यानी आज) को नामांकन प्रक्रिया में कुछ त्रुटि को लेकर दोबारा बुलाया था.06मई को जयराम का प्रस्तावक कुलदीप राम ने चौथे सेट का नामांकन किया है. इसे निर्वाची पदाधिकारी ने स्वीकार कर लिया है जबकि पूर्व के तीन सेट का नामांकन पत्र रद्द हो गया है. उन्होंने बताया कि कोर्ट की तरफ से जयराम महतो को विधानसभा घेराव के मामले में राहत मिली गई है. कोर्ट ने उनके विरुद्ध पीडक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. उनके खिलाफ वारंट इश्यू था.

बता दें कि नामांकन पत्र में त्रुटि को लेकर एक नोटिस भी जारी की गयी थी. नोटिस में 07 मई को निर्वाची पदाधिकारी के पास उन्हें बुलाया गया था. आज जयराम के सभी प्रस्तावक निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें