Live

सनकी ने कानूनगो पदाधिकारी पर ताना पिस्टल

कार्यालय में मची अफरातफरी, जानें फिर क्या हुआ

A
ASHISH KUMARलेखक

जहानाबाद : जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां एक सरकारी कार्यालय में एक व्यक्ति ने कानूनगो पदाधिकारी पर पिस्तौल तानकर सभी लोगों को हैरान कर दिया। बदमाशों के इस हरकतों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिस्टल लहराते युवक को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है। वहीं बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कानूनगो पदाधिकारी को जान से मरने की धमकी भी दी है।


मामला जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र का बताया जा जहां कंसुआ पंचायत भवन में खैरू चौक गांव का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। युवक अपना कोई काम जबरन करवाना चाहता था, लेकिन कानूनगो इसके लिए राजी नहीं था। कानूनगो बार बार कह रहा था कि जो कानून और नियमों के तहत होगा, वह किया जाएगा।


लेकिन यह बात युवक और उसके दोस्त को पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर पहले युवक ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। और बाद में पिस्टल निकालकर धमकी देने लगा। इस दौरान दूसरे दोस्त ने कानूनगो का मोबाइन छीनने की कोशिश की। एसपी दीपक रंजन से इस मामले में जब प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने बताया कि हमारे पास जो वीडियो आई है मैंने उस वीडियो को देखा है जिसके बाद स्थानीय थाना के अधिकारियों को वीडियो की पहले सत्यता की जांच करने के आदेश दिए हैं जिसके बाद मैंने यह सख्त आदेश दे दिया है कि जांच उपरांत जो भी व्यक्ति वीडियो में दिख रहा है उसे तुरंत ही गिरफ्तार करें और आगे की कार्रवाई करें ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें