Live

जहानाबाद केनरा बैंक में लगी आग

धू-धू कर जला सारा सामान, इलाके में मची अफरा तफरी

A
ASHISH KUMARलेखक

जहानाबाद : खबर है जहानाबाद से जहां शहर के अरवल मोड़ स्थित केनरा बैंक में अचानक आग लग गयी। बैंक के अंदर से धुंआ निकलता देख लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। इस दौरान देखते ही देखते पूरा बैंक धूं-धूं कर जल उठा। वहीँ अगलगी की सूचना पर पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक में लगे सारा कागजात जलकर राख हो गए। बैंक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इधर आगलगी की सूचना पाकर आनन फानन में बैंक प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। बैंक प्रबंधन ने बताया कि आग लगी में बैंक में रखे कैश काउंटर, कंप्यूटर समेत सारा कागजात जलकर राख हो गया। उन्होंने ने बताया कि आग कैसे लगी इसका उन्हें पता नही। संभावना जताई जा रही है कि बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है। फिलहाल बैंक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें