Live

जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति

528 वोटों से जीता चुनाव, मार्गेट अल्वा को मिले 182 वोट

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ ने जीत लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक धनखड़ को 528 मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी मार्गेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं। वहीँ 15 वोट अमान्य घोषित किये गए हैं।

लोकसभा के महासचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर उत्पल कुमार सिंह ने इस जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब थोड़ी देर में जगदीप धनखड़ PM मोदी से मिलेंगे।

बता दें कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में 725 सांसदों ने मतदान किया। यानी 780 में से 725 सांसदों ने वोट डाले। 92 प्रतिशत मतदान हुआ। TMC ने चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला किया था, उसके 36 सांसद हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और डिब्येंदु अधिकारी ने मतदान किया। यानी TMC के 34 सांसदों ने मतदान नहीं किया। बीजेपी के दो सांसदों ने वोट नहीं डाले। सनी देओल और संजय धोत्रे ने वोट नहीं डाले। स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें