Live

Bihar Politics

फिर आरजेडी दफ्तर नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, झंडोत्तोलन कार्यक्रम से भी दिखे नदारद, बीमारी, नाराजगी या फिर कुछ और...

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :गणतंत्र दिवस के मौके पर लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर में झंडोत्तोलन किया गया लेकिन बड़ी बात ये है कि आरजेडी कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे। वे पूरे कार्यक्रम से नदारद दिखे, जिसे लेकर सियासत गरमाती दिख रही है।

आरजेडी दफ्तर नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह

गौरतलब है कि पार्टी दफ्तर में हमेशा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ही झंडा फहराया जाता है लेकिन इसबार जगदानंद सिंह पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचे और झंडोत्तोलन नहीं किया। उनकी जगह एक अन्य आरजेडी नेता ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

बीमारी, नाराजगी या फिर कुछ और...

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव के बाद से ही जगदानंद सिंह नाराज हैं लिहाजा वे पार्टी के किसी भी बड़े कार्यक्रम में नहीं पहुंच रहे हैं। बीते दिनों आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, लेकिन जगदानंद सिंह इस बैठक में भी नहीं पहुंचे।

विधानसभा उपचुनाव के बाद से ही जगदानंद सिंह पार्टी दफ्तर नहीं पहुंच रहे थे। जगदानंद सिंह के पार्टी दफ्तर नहीं पहुंचने को लेकर सियासी गलियारे में अब कई तरह की बातें की जाने लगी हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें