Live

जगरनाथ महतो की पत्नी मंत्री पद की लेंगी शपथ

राजभवन में सोमवार को उन्हें दिलाई जाएगी शपथ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक बार फिर डुमरी विधानसभा उपचुनाव से पूर्व ही हफीजुल हसन की तर्ज पर स्व.जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने जा रहे हैं. बेबी देवी 3 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेंगी. बेबी देवी कैबिनेट में शिक्षा व मद्य निषेध विभाग संभालेंगी. राजभवन को इससे संबंधित आग्रह पत्र भेजा गया था. राजभवन की ओर से इसके लिए समय दे दिया गया है.

राजभवन में3जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी मधुपुर उपचुनाव से पूर्व मंत्री हाफिज उल हसन को उनके दिवंगत पिता हाजी हुसैन अंसारी की मृत्यु के पश्चात उपचुनाव होने से पूर्व मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. हालांकि बाद में उनके पुत्र ने मधुपुर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी.

गौरतलब है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया था. तब से शिक्षा मंत्री का पद रिक्त है. साथ ही डुमरी विधानसभा में विधायक भी नहीं है. वहां उपचुनाव होना है. इसको लेकर राज्य सरकार ने पहले मंत्री बना कर यह संकेत भी दे दिया है कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव मेंझामुमो से बेबी देवी ही मैदान में उतरेंगी. 19 जून को इस बारे में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम ने बेबी देवी से रांची में मंत्रणा भी की थी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सह मुख्य सचेतक बिरंचि नारायण ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री की पत्नी की प्रतिष्ठा दांव पर लगा रहे हैं. राज्य में अराजकता का माहौल है. लेकिन संवेदना के आधार पर जीत दिला देने की सोच रखने वाले के मुख्यमंत्री हैं.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिए गए इस फैसले को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सराहा है. और कहा है कि एक महिला को सम्मान देने के लिए आधी आबादी को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लिया गया ऐतिहासिक प्रार्थना है. जब से शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो हमारे बीच नहीं रहे. तभी से विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित खाली है. उनके विभागीय कार्य मे भी कई कठिनाइयां आ रही है. ऐसे में हेमंत सोरेन ने यह फैसला लिया है. भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ राजनीति से मतलब है.

वहीं सत्ता में सहयोगी दल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री के फैसले को स्वागत योग्य बताया है. कहा है कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वर्गवास के बाद यह पद खाली था और ऐसे भी उनके परिजनों का ही इस पर अधिकार बन रहा था. कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दिवंगत मंत्री की पत्नी बेबी देवी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे वह बेहतर कार्य करें. राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाये.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें