Live

जगदानंद सिंह पहुंचे RJD कार्यालय

तेजस्वी खुद लेकर पहुंचे पार्टी दफ्तर, नाराजगी हुई दूर

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर समाने आ रही सत्ता के गलियारे से जहां RJD प्रदेश अध्यक्ष काफी दिनों बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव उन्हें अपने साथ लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से थोड़ी मनमुटाव के बाद से जगदानंद सिंह ने पार्टी गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया था।

आपको बता दें कि नीतीश सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहे थे। सुधाकर सिंह ने नीतिगत मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ मतभेदों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेटे के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने पटना के आरजेडी कार्यालय जाना ही बंद कर दिया था। उसके बाद ऐसी चर्चा थी कि लालू यादव उनकी जगह पार्टी के सीनियर लीडर अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष बना सकते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें