JAC 10th Result 2026 : झारखंड में JAC द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 4 छात्र बने स्टेट टॉपर
रांची:झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है.झारखंड मैट्रिक का परिणाम 2026 जारी होने के बाद छात्रा आधिकारिक वेबसाइटjacresults.comपर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी की. इसके बाद राज्यभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई. इस साल परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा और पास प्रतिशत ने नया रिकॉर्ड बनाया.इस बार कुल 4,24,001 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.परीक्षा में कुल 4 लाख 2178 विद्यार्थी पास घोषित किए गए. कुल परीक्षा परिणाम 95.278 प्रतिशत रहा जो पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय रुप से बेहतर माना जा रहा है.
पिछले साल जैक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 91.71 फीसदी रहा था. इस बार परिणाम में लगभाग 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे स्पष्ट है कि छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है.
प्रथम श्रेणी से पास-2,26,957 छात्र
द्वितीय श्रेणी से पास-1,60,673 छात्र
तृतीय श्रेणी से पास-14,548 छात्र
मैट्रिक परीक्षा का रिजल्टDigiLockerपोर्टल पर भी देख सकते हैं.
99.60प्रतिशत के साथ4छात्र स्टेट टॉपर बने हैं.
राज्य के4स्टूडेंट्स को99.60प्रतिशत अंक मिला
संत अलोयसियस हाई स्कूल रांची का छात्र सनी कुमार वर्मा स्टेट टॉपर बने हैं.
हजारीबाग, सिमडेगा, मेसरा और रांची के छात्र स्टेट टॉपर बने.
99.20परसेंट के साथ चार स्टूडेंट सेकंड टॉपर बने.
98.80 परसेंटेज के साथ 4 स्टूडेंट्स थर्ड टॉपर बने.