Live

JAC 10Th Result 2025

गढ़वा की बेटी गीतांजलि ने किया कमाल, बनी स्टेट टॉपर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) नेमंगलवार को कक्षा 10वीं 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में गढ़वा की रहने वाली गीतांजली ने पूरे राज्य में टॉप कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाली इस छात्रा गीतांजलि ने न सिर्फ अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे परिवार और जिले को भी गर्व महसूस कराया है.

इतने प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप

बताया जा रहा है कि गीतांजली ने कुल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने संगीत और साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किया. इनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि ईमानदारी से मेहनत की जाए,तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. परिवार की मेहनत और शिक्षकों का साथ गीतांजली की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा है. घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और स्कूल से मिला पूरा सहयोग उनकी सफलता की बड़ी वजह बनी. टॉपर छात्रा का कहना है कि नियमित पढ़ाई,समय का सही प्रबंधन और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना ही उनकी सफलता की कुंजी रही.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें