Live

जब प्रिंसिपल बन गए सफाईकर्मी

साफ़ किया शौचालय, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिंसिपल साहब स्कूल के शौचालय में एक हाथ में एसिड की बोतल और दूसरे हाथ से ब्रश लिए सफाई करते नजर आ रहे हैं। वहीँ यह वीडियो शिक्षकों के लिए नजीर बन गया है।

आपको बता दें कि एक ओर स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सरकार के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। वहीँ शौचालय की सफाई करते प्रिंसिपल का यह वीडियो एक मिसाल कायम कर रहा है। जिसे देखकर लोगों को बड़ी सीख मिल रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रिंसिपल ने बताया कि शौचालय साफ करने को लेकर कोई कर्मी नहीं मिलने के कारण हमें खुद शौचालय साफ करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि हम जिस विद्यालय में रहते हैं, हमे उस विद्यालय को साफ सफाई रखना फर्ज है। अन्य शिक्षकों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए और अपने अपने विद्यालय को साफ सफाई अच्छी तरह से रखना चाहिए।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें