Live

अजब-गजब प्रेम

हरियाणा के छात्र को बिहार के किन्नर से हुआ प्यार..साथ रहने से इंकार करने पर उठाया आत्मघाती कदम..

A
Arun Chourasiaलेखक

BUXER:-तेरे नाम से आज नाम हुआ है, सच कहता हूँ आज मुझकों तुझसे ही प्यार हुआ हैं. तुम कह दो तो तेरे प्यार में सब कुछ लुटा दूंगा। तुम जो नही मिली तो खुद को मिटा दूंगा

कुछ इसी अंदाज में अपने किन्नर प्रेमिका से मिलने के लिए, हरियाणा के रहने वाला एग्रीकल्चर बी-टेक का छात्र हुसैनुद्दीन हजारो किलोमीटर दूर से चलकरबक्सर के नवानगर में पहुँचता है..लेकिन किन्नररूपी प्रेमिका ना तो अपने प्रेमी के साथ रहने को तैयार होती है, और ना ही उसके साथ जाने को,फिर क्या था! हुसैनुद्दीन ने अपने प्रेमिका के समाने ही खुद को खत्म करने का ऐलान करते हुएखुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेता है,और अपने प्रेमिका को भी उस आग की लपटें में लेने की कोशिश करता है,पर किन्नर रूपी प्रेमिका किसी तरह अपनी जान बचाकर भागती है..वहीं आस-पास को लोग किसी तरह आग बुझाते हुए झुलसे हुसैनुद्दीन को अस्पताल में बर्ती करवाया है जहां वह जिंदगी और मौत से जुझ रहा है.

इंस्टाग्राम से हुआ था प्यार

जिले के डुमराँव अनुमण्डल के नवानगर प्रखण्ड अंतर्गत स्थानीय बाजार में, कोलकता से आये हुए किन्नर कलाकारों के द्वारा जीविकोपार्जन के लिए शादी विवाह के मौके पर स्टेज प्रोग्राम किया जाता है। इसी दौरान हरियाणा के रहने वाला एग्रीकल्चर बी- टेक के छात्र हुसैनुद्दीन, को इंस्टाग्राम के जरिये चांदनी और मुस्कान नाम के दो किन्नरों से संपर्क हुआ, धीरे धीरे यह पहचान प्रेम में बदल गया। जिससे मिलने के लिए हरियाणा का छात्र17जून को सैकड़ों किलोमीटर दूर से चलकर बक्सर पहुँच गया। और प्रेमी किन्नर के साथ शादी करने का जिद्द करने लगा, किन्नर ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

छात्र ने किन्नर पर लगाए गंभीर आरोप

सदर अस्पताल में इलाजरत हरियाणा के रहने वाला छात्र हुसैनउद्दीन, ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए चांदनी नामक किन्नर से उसका जान पहचान हुआ था। धीरे-धीरे यह पहचान प्रेम में बदल गया और अक्सर उससे मिलने के लिए युवक हरियाणा से चलकर बक्सर आता था। इस बार भी17जून को चांदनी के बुलाने पर ही युवक बक्सर के नवानगर में पहुंचा था । लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया। युवक का आरोप है कि चांदनी किन्नर अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर उसके शरीर पर पहले पेट्रोल डाला, और फिर दूसरे ने आग लगा दी जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया है।

वही इस मामले को लेकर जब आरोपी किन्नर चांदनी और मुस्कान से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, छात्र का आरोप बेबुनियाद है। इंस्टाग्राम पर हम दोनों की पहचान हुई थी, पहले भी वह मिलने के लिए आता था। इस बार साथ रहने का जिद्द करने लगा हमलोगों ने मना किया तो खुद ही आग लगाकर हमको भी जलाने की कोशिश किया उसे धक्का देकर किसी तरह हम भाग निकले।

क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी

वहीं इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी नजमू खातून ने बताया किजब मैं छत पर कपड़ा पसार रही थी। उसी दौरान हरियाणा का रहने वाला छात्र को सिगरेट पीते हुए देखा था.उसके बाद खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर उसी सिगरेट से आग लगा लिया बाद में कुछ लोगं ने आग बुझाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की.

क्या कहते है एसपी

वह इस घटना को लेकर बक्सर पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह ने बताया कि ,यह मामला आत्मीय संबंध का है इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी बात सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें