Live

WEATHER ALERT

बिहार के इन 14 जिलों में आज और कल होगी बारिश, 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

P
Prasoon Pandeyलेखक

WEATHER ALERT : बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग हलकान है लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार के 14 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राजधानी पटना समेत 14 जिलों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान 14 जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें