Weather Alert
अगले 2 से 3 घंटे में इन 16 जिलों में होगी बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, वज्रपात की भी चेतावनी जारी
Weather Alert : मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।
इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार की राजधानी पटना, भोजपुर, जमुई, दरभंगा, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में भारी बारिश (Weather Alert) का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।